Posts

आधुनिक युग में धर्म और आध्यात्मिकता

आज का युवा जिस दुनिया में जी रहा है, वह पहले की दुनिया से बहुत अलग है। तकनीक ने जीवन को तेज बना दिया है। मोबाइल की स्क्रीन पर पूरी दुनिया मौजूद है, सोशल मीडिया पर हजारों मित्र हैं, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लेकिन इसके साथ ही तनाव, अकेलापन, असुरक्षा और मानसिक बेचैनी भी बढ़ी है। ऐसे समय में प्रश्न उठता है कि क्या धर्म और आध्यात्मिकता आज के युवा के लिए प्रासंगिक हैं? मेरा मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता आज पहले से कहीं अधिक आवश्यक हैं, लेकिन उन्हें समझने का तरीका आधुनिक और तार्किक होना चाहिए। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ, मंदिर जाना, व्रत रखना या धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं है। धर्म जीवन को सही दिशा देने वाली वह व्यवस्था है, जो हमें कर्तव्य, सत्य, करुणा, संयम और जिम्मेदारी का बोध कराती है। वहीं आध्यात्मिकता व्यक्ति को अपने भीतर झांकना सिखाती है। वह पूछती है- मैं कौन हूं? मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है? मुझे सुख किसमें मिलेगा? इन प्रश्नों के उत्तर केवल बाहरी सफलता से नहीं मिलते। आज का युवा प्रतियोगिता के दौर में जी रहा है। अच्छे अंक, नौकरी, व्यवसाय, पैसा, प्रतिष्ठा और सोशल मीडिया पर ...

साहित्य : समाज का दर्पण और दिशा - दर्शक

साहित्य को केवल शब्दों का संसार नहीं कहा जा सकता है। साहित्य समाज की सोच, उसकी संवेदनाओं, उसके संघर्षों और उसके सपनों को आवाज देता है। इसलिए कहा जाता है कि साहित्य समाज का दर्पण है। लेकिन साहित्य केवल समाज को दिखाता ही नहीं, बल्कि कई बार समाज को सोचने और बदलने की दिशा भी देता है। हमारे आसपास जो कुछ घटता है, उसका प्रभाव साहित्य पर पड़ता है और फिर वही साहित्य समाज को प्रभावित करता है। यानी साहित्य और समाज का संबंध बहुत गहरा है। किसी देश या समाज को समझना हो तो उसके साहित्य को पढ़ना बहुत जरूरी है। भारत की बात करें तो हमारे यहां साहित्य की परंपरा बहुत पुरानी है। रामायण, महाभारत, पुराण, भक्ति साहित्य, लोककथाएं और आधुनिक साहित्य- इन सबने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक सोच को प्रभावित किया है। कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से समाज में फैले आडंबर और भेदभाव पर सवाल उठाए। तुलसीदास ने राम के माध्यम से मर्यादा और कर्तव्य का संदेश दिया। प्रेमचंद ने किसान, गरीबी, स्त्री और सामाजिक असमानता को अपनी कहानियों और उपन्यासों का विषय बनाया। यही साहित्य की सबसे बड़ी ताकत है कि वह ऐसी बात भी कह देता है जिसे सामान्...

भारतीय नारी की पहचान सती प्रथा नहीं

भारतीय संस्कृति को समझने के लिए केवल कुछ प्रचलित धारणाओं या बाद के सामाजिक विकृतियों को आधार बनाना उचित नहीं है। सनातन परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही एक विशाल सांस्कृतिक धारा है, जिसमें जीवन, परिवार, धर्म, कर्तव्य, ज्ञान और नारी, सभी के विषय में अनेक दृष्टियाँ मिलती हैं। इसलिए किसी एक सामाजिक प्रथा को पूरी सनातन संस्कृति का प्रतिनिधि मान लेना इतिहास के साथ न्याय नहीं होगा। अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि प्राचीन भारतीय समाज में पति की मृत्यु के बाद पत्नी के लिए सती होना आवश्यक था। लेकिन यदि ऐसा कोई सार्वभौमिक धार्मिक नियम होता, तो हमारे रामायण, महाभारत और इतिहास में पति की मृत्यु के बाद अपने परिवार, समाज और राज्य का दायित्व संभालने वाली इतनी महिलाएँ कैसे दिखाई देतीं? रामायण का उदाहरण सबसे पहले सामने आता है। राजा दशरथ की मृत्यु के बाद उनकी तीनों प्रमुख रानियाँ- कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा- सती नहीं हुईं। वे जीवित रहीं और अयोध्या के आगे के घटनाक्रम की साक्षी बनीं। माता कौशल्या ने श्रीराम के वनवास का दुःख सहा और उनके लौटने की प्रतीक्षा की। कैकेयी और सुमित्रा भी अपने जीवन में आगे बढ़ीं। य...

पाठ्य पुस्तकों में हमारी वीरांगनाएँ क्यों नहीं?

आखिर क्या कारण है कि भारत की वीरांगनाओं को हमारी पाठ्य-पुस्तकों में वह स्थान नहीं मिला, जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं? इतिहास केवल राजाओं, युद्धों और साम्राज्यों की कहानी ही नहीं हैं। इतिहास उन महिलाओं की गाथा भी है जिन्होंने सत्ता संभाली, राज्य चलाए, प्रशासन किया, सेनाओं का नेतृत्व किया और विदेशी आक्रमणकारियों के सामने अदम्य साहस दिखाया। पन्ना धाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर मेवाड़ के उत्तराधिकारी की रक्षा की। रानी पद्मावती की कथा त्याग, स्वाभिमान और संघर्ष से जुड़ी है। अहिल्याबाई होलकर ने कुशल शासन का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे आज भी सुशासन के आदर्श के रूप में याद किया जाता है। जीजाबाई ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व, संस्कार और राष्ट्रचेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता का उल्लेख प्रायः सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि उनका वास्तविक संघर्ष और नेतृत्व कहीं अधिक व्यापक था। फिर रानी दुर्गावती को हम कितना जानते हैं? गोंडवाना की इस वीर रानी ने अपने राज्य की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुगल सेना का सामना किया...

Husband as Parmeshwar”: Understanding the Deeper Meaning in Indian Culture

In Indian culture, there are certain words and expressions whose meanings have been altered, fragmented, or misunderstood over time, creating confusion in society. One such expression is “Pati Parmeshwar” — “the husband as Parmeshwar (the Divine)”. Today, social media frequently raises questions such as: If a husband is considered Parmeshwar, then why did some women in our history and scriptures suffer? If Shiva could not save Sati, Rama could not protect Sita from every hardship, and the Pandavas could not prevent Draupadi’s humiliation, why is a husband called Parmeshwar? At first glance, these questions may appear logical. However, when we understand Indian philosophy, the traditional meaning of the expression, and the context of these stories, it becomes clear that such questions often arise from an incomplete understanding. First, it is important to understand that in Indian tradition, the word “Parmeshwar” is not always used in the literal sense of God. Our culture teaches us to ...

पति परमेश्वर : सत्य और मान्यताएं

भारतीय संस्कृति में कुछ शब्द ऐसे हैं जिनका अर्थ समय के साथ बदल दिया गया, तोड़ दिया गया या आधा-अधूरा समझकर समाज में भ्रम फैलाया गया। ऐसा ही एक शब्द है-“पति परमेश्वर।” आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर यह प्रश्न उठाया जाता है कि यदि पति परमेश्वर है, तो फिर इतिहास और पुराणों में कुछ स्त्रियों के जीवन में दुख क्यों आए? यदि शिव सती को नहीं बचा पाए, राम सीता को कष्टों से नहीं बचा पाए, पांडव द्रौपदी का चीरहरण नहीं रोक पाए, तो फिर पति को परमेश्वर क्यों कहा गया? पहली दृष्टि में यह प्रश्न तर्कपूर्ण लग सकता है, परंतु जब हम भारतीय दर्शन, शास्त्रीय अर्थ और घटनाओं की वास्तविक पृष्ठभूमि को समझते हैं, तब स्पष्ट होता है कि यह प्रश्न अधूरी जानकारी पर आधारित है। सबसे पहले यह समझना आवश्यक है कि भारतीय परंपरा में “परमेश्वर” शब्द हर जगह ईश्वर के शाब्दिक अर्थ में नहीं प्रयुक्त होता। हमारे यहाँ माता को भी देवतुल्य कहा गया, पिता को देवतुल्य कहा गया, गुरु को ब्रह्मा-विष्णु-महेश कहा गया, अतिथि को देवो भवः कहा गया। क्या इसका अर्थ यह है कि माता-पिता सचमुच देवता बन गए? नहीं। इसका आशय है सम्मान, श्रद्धा, कर्तव्य और जीवन में...

Disintegration of Relationships and the Rise of Consumerism

To understand India, one must not look at its skyscrapers or shopping malls, but at its courtyards. Those courtyards where laughter once echoed together, where grandparents told stories, where a mother’s cooking nourished not just the body but the soul. India’s greatest strength was never only its army, economy, or political power. Its real power lay in its social structure, the joint family. Three generations under one roof, sharing responsibility, experience, affection, and life itself. This was not merely a way of living; it was a civilizational philosophy. It was this structure that allowed India to survive invasions, colonial exploitation, and centuries of upheaval without collapsing from within. Mughals came, the British came, rulers changed, wealth was plundered, but Indian society did not disintegrate. Because families stayed intact. Elders were not burdens; they were guides. Children were not lonely; they grew up surrounded by care, discipline, and values. Expenses were shared...

रिश्तों का विघटन और उपभोक्तावाद का उत्थान

भारत को समझना है तो उसकी इमारतों से नहीं, उसके आँगनों से समझिए। उन आँगनों से, जहाँ एक साथ हँसी गूँजती थी, जहाँ दादी की कहानियाँ थीं, नानी के किस्से थे, और माँ के हाथ का खाना सिर्फ पेट नहीं, मन भी भर देता था। भारत की असली ताकत कभी उसकी सेना, अर्थव्यवस्था या राजनीति नहीं रही। उसकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है उसका संयुक्त परिवार। तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, अनुभव, प्रेम और जिम्मेदारी का साझा संसार। यही वह ढाल थी जिसने भारत को हर आक्रमण, हर संकट और हर कठिन दौर में भीतर से टूटने नहीं दिया। मुग़ल आए, अंग्रेज़ आए, लूट हुई, शासन बदले, लेकिन भारतीय समाज की रीढ़ नहीं टूटी। क्योंकि परिवार साथ था। बुज़ुर्ग बोझ नहीं थे, मार्गदर्शक थे। बच्चे अकेले नहीं थे, संस्कारों में पले थे। खर्च व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक था। सुख-दुख साझा था। यही हमारी असली सोशल सिक्योरिटी थी। न पेंशन की चिंता, न वृद्धाश्रम की ज़रूरत, न अकेलेपन का डर, न मानसिक स्वास्थ्य पर भारी खर्च। समस्या होती थी तो घर में हल निकल आता था। लेकिन फिर एक दौर आया, जिसे हमने “आधुनिकता” कहकर सिर आँखों पर बैठा लिया। दरअसल यह आधुनिकता नहीं थी, यह एक रणनीति थी...

"Let Daughter Be Daughter"

For centuries, Indian society has been deeply rooted in the belief that a son is the true support of the family, while a daughter is often seen as a responsibility. Because of this mindset, the upbringing of daughters is frequently shaped either by inequality or by attempts to make them behave like sons. But is it really necessary for a girl to be brought up as if she were a boy? Should her worth be measured only by how “boy-like” she becomes? The truth is, the greatest gift parents can give their daughters is to raise them as daughters—helping them embrace their womanhood, sensitivity, and inner strength. Only then can they grow into individuals who live with confidence and dignity. It is quite common to see that when girls grow up playing alongside their brothers, they tend to adopt certain tomboyish habits. There is nothing wrong with that in itself, because such habits often cultivate courage, energy, and a competitive spirit. The problem arises when the family or society begins to...

"बेटी को बेटी रहने दें"

भारतीय समाज में सदियों से यह धारणा गहरी जड़ें जमाए हुए है कि बेटा परिवार का सहारा होता है और बेटी एक जिम्मेदारी। इस सोच के कारण बेटियों के पालन-पोषण में अक्सर या तो असमानता दिखाई देती है या फिर उन्हें बेटों जैसा बनाने की कोशिश की जाती है। लेकिन क्या सच में यह आवश्यक है कि बेटी को बेटा बनाया जाए? क्या उसका अस्तित्व केवल इस बात पर निर्भर होना चाहिए कि वह कितनी ‘बेटे जैसी’ है? दरअसल, बेटी को बेटी की तरह पालना ही सबसे बड़ा उपहार है, क्योंकि तभी वह अपने स्त्रीत्व, संवेदनशीलता और आत्मबल को समझ पाती है।      अक्सर हम देखते हैं कि परिवारों में जब बेटियाँ भाइयों के साथ खेलती-बढ़ती हैं तो उनमें टॉमबॉय जैसी आदतें विकसित हो जाती हैं। यह बुरी बात नहीं है, क्योंकि खेल-खेल में साहस, जोश और प्रतिस्पर्धा जैसी खूबियाँ भी विकसित होती हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब परिवार या समाज बेटी की पहचान को ‘बेटे जैसे व्यवहार’ से जोड़कर देखना शुरू कर देता है। यह धारणा बेटी के अपने स्त्रीत्व और उसकी आंतरिक पहचान को दबा देती है। एक बेटी को बेटा बनने की ज़रूरत नहीं है, उसे तो खुद अपने रूप में पूर्णता से ज...

Return to the Gurukul

Childhood is the foundation of any society. If this very foundation begins to weaken, the future inevitably falls into crisis. Today, we witness increasing incidents of violence in schools. Sometimes a student attacks a classmate, sometimes a teacher is assaulted, and many times such incidents become headlines in newspapers. This is not merely a problem of schools or children, but a warning sign for the entire society that our education system, family values, and lifestyle have drifted away from their roots. The level of patience among children is rapidly declining. Getting angry over trivial matters, resorting to violence, and losing self-control are becoming common tendencies. One major reason is the growing influence of mobile phones and video games. Children spend hours playing violent games in which killing, shooting, and destruction are the central actions. Gradually, this seeps into their subconscious minds. When they face real-life challenges or disputes, they perceive violent ...

गुरुकुल की ओर लौटें

बचपन किसी भी समाज की नींव होता है। यदि यही नींव कमजोर होने लगे तो आने वाला भविष्य संकट में पड़ सकता है। आज हम देख रहे हैं कि विद्यालयों में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी कोई बच्चा अपने साथी पर हमला कर देता है, कभी शिक्षक पर हाथ उठा देता है, और कई बार तो ऐसी घटनाएं होती हैं जो समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन जाती हैं। यह केवल विद्यालय या बच्चों की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे समाज की चेतावनी है कि हमारी शिक्षा पद्धति, पारिवारिक संस्कार और जीवनशैली कहीं न कहीं अपने मूल से भटक गई है। बच्चों में धैर्य का स्तर तेजी से घट रहा है। छोटी-सी बात पर गुस्सा करना, हिंसा का सहारा लेना और आत्मसंयम खो देना सामान्य प्रवृत्ति बनती जा रही है। इसका एक बड़ा कारण मोबाइल और वीडियो गेम्स का बढ़ता प्रभाव है। बच्चे घंटों मोबाइल पर हिंसात्मक खेल खेलते हैं, जिनमें मारना, काटना, शूट करना ही मुख्य क्रिया होती है। धीरे-धीरे यह सब उनके अवचेतन मन में बैठ जाता है और जब वे वास्तविक जीवन में किसी चुनौती या विवाद से जूझते हैं तो उसी हिंसात्मक प्रतिक्रिया को सहज मानकर अपनाते हैं। स्क्रीन की लत ने उनके धैर्य, संवेदनशीलता और ...

"Freedom, Licentiousness and Liberty: Three Dimensions of a Woman’s Life"

Among the highest values of human life, freedom holds a supreme place. This freedom is not only essential for men but equally vital for women. The problem arises, however, when freedom is mistaken for licentiousness and liberty is understood as the right to break all bonds. Especially in the context of women, this confusion grows deeper. Modern women often think that freedom means escaping every responsibility imposed on them by family or society. But is that truly the meaning of freedom?       In Indian Sanātana culture, a profound difference is drawn between freedom and licentiousness. Freedom is that which develops a person from within, refines their personality, and teaches balance between duty and rights. Licentiousness, on the other hand, means breaking free from all discipline and following only one’s desires and impulses, regardless of their impact on family or society. Liberty, meanwhile, is a broader concept-it symbolizes release from external, social, or politi...

"स्वतंत्रता, स्वच्छंदता और आज़ादी: स्त्री जीवन के तीन आयाम"

मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण मूल्यों में स्वतंत्रता का स्थान सर्वोपरि है। यह स्वतंत्रता केवल पुरुष के लिए ही नहीं, बल्कि स्त्री के लिए भी उतनी ही अनिवार्य है। परंतु समस्या तब आती है जब "स्वतंत्रता" को "स्वच्छंदता" समझ लिया जाता है और "आज़ादी" को हर बंधन तोड़ देने का अधिकार मान लिया जाता है। खासकर महिलाओं के संदर्भ में यह भ्रम और भी गहरा हो जाता है। आज यह देखने को मिलता है कि वे यह सोचने लगी हैं कि स्वतंत्रता का अर्थ है हर उस जिम्मेदारी से छुटकारा, जो उन्हें पारिवारिक या सामाजिक ढांचे में निभानी पड़ती है। लेकिन क्या सचमुच स्वतंत्रता का यही अर्थ है?          भारतीय सनातन संस्कृति में स्वतंत्रता और स्वच्छंदता के बीच गहरा अंतर बताया गया है।स्वतंत्रता वह है,जो व्यक्ति को अपने भीतर से विकसित करती है, उसके व्यक्तित्व को निखारती है, और उसे कर्तव्य और अधिकार के बीच संतुलन सिखाती है। वहीं, स्वच्छंदता का अर्थ है- हर बंधन से मुक्त होकर केवल अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं का पीछा करना, चाहे उसका परिणाम समाज या परिवार पर कैसा भी क्यों न पड़े।आज़ादी, इन दोनों से अलग एक व्याप...

"From False Feminism to True Womanhood"

The word that has created the greatest confusion in today’s society is feminism. The moment we talk about women’s rights, dignity, and independence, the movement often seems to drift away from its true purpose. Some people use it as a weapon to spark conflict between men and women, while in reality its original aim was to ensure that women received their natural rights and an equal place in society. Unfortunately, today, “false feminism” puts a question mark on that noble vision. False feminism is where women are alienated from their natural roles in the name of freedom. Where family and relationships are seen as burdens, where sacrifice and love are considered weaknesses, and where women are pushed only to compete with men. This false feminism tries to convince women that if they wake up early to prepare tea or breakfast for their husbands, they are “enslaved.” Yet, if the same woman wakes up early to catch the office bus, she is called “modern and independent.” Such thinking does not...

झूठे फेमिनिज़्म से सच्चे नारीवाद तक

समाज में आज जिस शब्द ने सबसे अधिक भ्रम पैदा किया है, वह है फेमिनिज़्म। स्त्रियों के अधिकार, उनके सम्मान और उनके आत्मनिर्भर जीवन की चर्चा होते ही कई बार यह आंदोलन अपने वास्तविक उद्देश्य से भटकता हुआ दिखाई देता है। कुछ लोग इसे स्त्री और पुरुष के बीच संघर्ष या प्रतिस्पर्धा का हथियार बना देते हैं, जबकि इसकी मूल भावना स्त्री को उसके स्वाभाविक अधिकार दिलाने और समाज में समान स्थान प्रदान करने की थी। दुर्भाग्य से आज “झूठा फेमिनिज़्म” उसी महान विचारधारा पर प्रश्नचिह्न लगाता है। झूठा फेमिनिज़्म वह है जिसमें स्त्री को स्वतंत्रता के नाम पर उसके कर्तव्यों से विमुख किया जाने लगता है। जहाँ परिवार और रिश्तों को बोझ समझा जाने लगे, जहाँ त्याग और प्रेम को कमजोरी माना जाए, और जहाँ स्त्री को केवल पुरुष से बराबरी करने के लिए उकसाया जाए, वहीं पर यह आंदोलन अपने रास्ते से भटक जाता है। यह झूठा फेमिनिज़्म स्त्री को यह समझाने की कोशिश करता है कि यदि वह अपने पति के लिए जल्दी उठकर चाय बना रही है तो वह “ग़ुलाम” है, लेकिन यदि वही स्त्री दफ़्तर जाने के लिए अलार्म लगाकर जल्दी उठती है तो वह “आधुनिक और स्वतंत्र” कहलाती ह...

Youth and Cinema: Direction or Destruction?

Cinema today is no longer just a screen-based form of entertainment; it has become one of the most influential mediums impacting societal thinking and especially the minds of youth. Unfortunately, this influence is not always constructive. Instead of nurturing the emotional and intellectual development of young viewers, modern cinema often chooses to exploit their vulnerability. It offers them a world filled with superficial romance, fake relationships, attraction in place of respect, and shortcuts in place of real struggle - all packed in an attractive, marketable form. In youth, emotions run deep. This phase is marked by the search for identity, values, and inspiration. When cinema repeatedly presents characters who achieve everything without effort, who lie in love, who indulge in drugs, and still are hailed as “heroes”, it sends the wrong signals. These portrayals become ideologies for some, and mimicry for others - slowly turning into expectations and disappointments. If we look a...

युवा और सिनेमा: दिशा या विध्वंस..?

आज का सिनेमा सिर्फ परदे पर दिखने वाला मनोरंजन भर नहीं है, बल्कि एक ऐसा माध्यम बन चुका है जो सीधे समाज के मानस पर प्रभाव डालता है। खासकर युवाओं पर इसका असर अत्यधिक गहरा होता है, क्योंकि यही वह वर्ग है जो सबसे अधिक भावुक होता है, सबसे अधिक सीखने को तैयार रहता है, और सबसे अधिक कल्पनाशील होता है। लेकिन दुर्भाग्यवश आज का सिनेमा उनकी भावनाओं का पोषण करने के बजाय, उनका व्यापार करने में लगा है। वह उन्हें सस्ती भावनाओं, असली प्रेम के नाम पर फेक रिलेशनशिप, आत्मसम्मान के स्थान पर आकर्षण, और जीवन के संघर्ष की जगह शॉर्टकट्स की झूठी दुनिया दिखाकर भ्रमित कर रहा है। युवाओं की दुनिया में अब सिनेमा एक रोल मॉडल बन गया है, पर प्रश्न यह है कि क्या यह रोल मॉडल सही दिशा दिखा रहा है? क्या ये फिल्में उन्हें सशक्त, संवेदनशील और विवेकशील बना रही हैं या उन्हें भ्रम, भटकाव और भावनात्मक शोषण के रास्ते पर ले जा रही हैं? जब किसी फिल्म में ‘हीरो’ को बिना मेहनत के सबकुछ मिल जाता है, वह कई संबंधों में होता है, ड्रग्स लेता है, झूठ बोलता है और फिर भी वह सफल और "स्टाइलिश" दिखाया जाता है - तो यह केवल कल्पना नहीं र...

वंदनीया लक्ष्मीबाई केलकर: नारी शक्ति का जागरण पुंज। (5 जुलाई संकल्प दिन विशेष)

भारतीय समाज में जब नारी को सीमित भूमिकाओं में परिभाषित किया जा रहा था, उस समय एक तेजस्विनी नारी ने न केवल सामाजिक परंपराओं को चुनौती दी, बल्कि नारी जीवन को एक व्यापक, ऊर्जस्वी और राष्ट्रोन्मुख दिशा दी। वे थीं वंदनीया लक्ष्मीबाई केलकर — जिनका जीवन, विचार और कार्य आज भी नारी संगठन और राष्ट्र सेवा की जीवंत प्रेरणा हैं। व.लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी जी) का जन्म "आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, (विक्रम संवत् 1962) ग्रेगॅरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई 1905 को नागपुर में हुआ। जन्म के समय ही उनकी तेजस्विता देखकर डॉक्टर ने उन्हें “कमल” नाम दिया। माता-पिता सामाजिक कार्यों में समर्पित थे और घर का वातावरण राष्ट्रप्रेम व सामाजिक जागरण से ओतप्रोत था। बाल्यकाल में मिशनरी विद्यालय के अनुभवों और घर की हिंदू संस्कृति में मिले द्वंद्व ने उन्हें आत्मचिंतन की ओर उन्मुख किया। उन्होंने दृढ़ता से मिशनरी स्कूल छोड़ ‘हिंदू मूलांची शाला’ में प्रवेश लिया, जो आगे चलकर उनकी वैचारिक स्थिरता का आधार बनी। कमल, जो आगे चलकर लक्ष्मीबाई बनीं, उनमें आरंभ से ही सामाजिक सक्रियता थी। चाहे वह गोवध विरोधी आंदोलन में भाग लेना हो या प्लेग...