Posts

वर्दी में भारत की बेटियां

भारत की माटी ने सदा से ऐसी वीरांगनाओं को जन्म दिया है जिन्होंने समय-समय पर यह प्रमाणित किया है कि स्त्री केवल सृजन की शक्ति ही नहीं, अपितु संकट की घड़ी में रक्षा और युद्ध की देवी भी बन सकती है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जब अपनी पीठ पर पुत्र को बांधकर तलवार लेकर अंग्रेजों से लड़ीं, तब इतिहास ने जाना कि भारत की नारी केवल गृहस्थ की रक्षक नहीं, राष्ट्र की स्वाधीनता की भी अभिभावक है। अहिल्याबाई होलकर ने शासन चलाकर यह सिद्ध किया कि स्त्रियां न्याय, नीति और कर्तव्य का उत्तम समन्वय बनाकर समृद्धि ला सकती हैं। जीजाबाई ने शिवाजी को मातृसंस्कारों से सिंचित कर हिंदवी स्वराज्य का बीज बोया था। आज जब भारत की बेटियां वर्दी पहनकर सीमा पर खड़ी होती हैं, तो इतिहास की यह नारी चेतना वर्तमान में जीवंत होती दिखती है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नाम नारी शक्ति के ऐसे प्रेरणास्रोत हैं जो हर बेटी को यह विश्वास देते हैं कि उनके सपनों की ऊंची उड़ान के लिए कोई भी सीमा अब रुकावट नहीं। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत प्रवेश लिया। एक...

Reflection of Emotion: As the Mind, So the Vision

"Jāki rahi bhāvanā jaisī, prabhu mūrat dekhi tin taisī" — This profound verse from Bālkāṇḍa of the Rāmcharitmanas encapsulates a timeless psychological and spiritual truth. It translates as: “As one's feelings are, so is the form of God perceived.” This suggests that the Divine, or any greater truth, appears to each individual in the shape that their own inner emotions and beliefs project. Interestingly, this idea is not limited to devotional philosophy alone; modern psychology echoes the same principle through its studies on perception, projection, and cognitive patterns. To understand how this phenomenon works, one must first consider how the human brain interprets the world. Our perception is not a passive reception of reality but a deeply subjective construction influenced by memory, expectation, mood, and emotion. This explains why two people may witness the same event but walk away with entirely different experiences of it. This aligns with the Perceptual Set Theory...

"भावना का प्रतिबिंब: जैसा मन वैसा दर्शन"

"जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी" — तुलसीदास की इस अमूल्य चौपाई में मानवीय मन की गहराइयों को अत्यंत सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है। इसका अर्थ है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी भावनाओं, विश्वासों और दृष्टिकोण के अनुरूप ही ईश्वर या किसी सत्य को अनुभव करता है। भगवान उसी रूप में दिखाई देते हैं, जैसी हमारे अंत:करण की भावना होती है। यह न केवल एक धार्मिक अनुभव की बात है, बल्कि आधुनिक मनोविज्ञान भी इसी सिद्धांत पर आधारित कई विचार प्रस्तुत करता है, जो हमारे अनुभवों, धारणाओं और आत्म-प्रतिकृति (self-image) को प्रभावित करते हैं। मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने के लिए पहले यह जानना ज़रूरी है कि हम अपनी अनुभूतियों को किस आधार पर बनाते हैं। किसी दृश्य, ध्वनि, व्यक्ति या विचार को देखकर हमारे भीतर जो प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है, वह केवल उस वस्तु की वास्तविकता नहीं, बल्कि हमारी मानसिक स्थिति, पूर्वाग्रह, अनुभव और मनोदशा पर निर्भर करती है। यही कारण है कि एक ही परिस्थिति दो अलग-अलग व्यक्तियों को भिन्न अनुभव देती है। मनोविज्ञान में इसे "Perceptual Set Theory" कहा जाता...

"अंग प्रदर्शन: आंतरिक रिक्तता का बाहरी उत्सव"

जब मैं कॉलेज में थी, एक बार जर्मनी से एक प्रख्यात मनोवैज्ञानिक आए थे। उनके लेक्चर का विषय था – “आधुनिक समाज में मानसिक विकृतियाँ और उनका सामाजिक प्रभाव।” उनका वक्तव्य आज भी स्मृति में ज्यों का त्यों अंकित है। उन्होंने कहा था कि कुछ सामाजिक प्रवृत्तियाँ जो आज 'प्रगतिवाद' या 'मुक्तता' के नाम पर स्वीकार की जा रही हैं, वास्तव में गहरी मानसिक विकृतियों का परिणाम हैं। उनके शब्द थे, "Not every rebellion against tradition is progress; sometimes, it is a symptom of an inner collapse." (हर परंपरा के विरुद्ध विद्रोह प्रगति नहीं होता; कभी-कभी यह आंतरिक पतन का लक्षण भी होता है।) अंग प्रदर्शन को लेकर समाज में जो धारणा गढ़ी गई है कि यह आधुनिकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है, वह विशुद्ध भ्रांति है। मैंने तब अपने मनोविज्ञान के पाठ्यक्रम की एक पुस्तक में भी पढ़ा था कि 'अनुचित अंग प्रदर्शन' (Inappropriate Exposure) को मानसिक स्वास्थ्य विकारों की एक श्रेणी में रखा जाता है, जिसे Exhibitionism कहा जाता है। यह महज एक फैशन या सांस्कृतिक आंदोलन नहीं है; यह गहरी असुरक्षा, आत्महीन...

"Exhibitionism: The Outward Celebration of Inner Emptiness."

When I was in college, a renowned psychologist from Germany once visited. His lecture topic was — “Mental Aberrations in Modern Society and Their Social Impact.” His words are etched into my memory even today. He said that many social tendencies currently celebrated as 'progressivism' or 'freedom' are, in fact, the outcomes of deep psychological disturbances. His exact words were, "Not every rebellion against tradition is progress; sometimes, it is a symptom of an inner collapse." The widespread perception that bodily exhibition is a symbol of modernity and freedom is a pure illusion. I remember reading in one of my psychology textbooks that "Inappropriate Exposure" is categorized under psychological disorders, particularly termed Exhibitionism. It is not merely a fashion statement or a cultural movement; rather, it often stems from deep-seated insecurity, low self-worth, and a pathological need for attention. Dr. Carl Jung, the eminent psychoanaly...

A Marxist Celebration of Silence

If there’s one group responsible for the intellectual derailing of this country, it’s the elite clique of left-liberal historians and writers . Not content with simply recording history, they twisted it—kneaded facts into ideologies, and whenever a civilization groaned in agony, they labeled it "majoritarian dominance" and moved on. For these writers, the word “truth” doesn’t exist. Their dictionary begins and ends with “selective silence.” Just recently, a celebrated author—one who waves the flag of progressivism from Sahitya Akademi platforms to Instagram reels—proclaimed with poetic agony: "It is better to stay silent in the face of such brutality." Excuse me…what? So now, when horrors unfold, you simply drop your pen , shut your eyes , and hide your conscience behind a story-mode filter . These are the same people who scream bloody murder over one community’s pain but treat another’s genocide like a mere footnote in a policy paper . Their love for hist...

मौन का मार्क्सवादी महोत्सव

देश का सबसे ज्यादा बेड़ा गर्क अगर किसी ने किया है, तो वो हैं हमारे वामपंथी इतिहासकार और लेखकों की वह जमात, जिन्होंने स्याही से नहीं, छल-कपट से इतिहास लिखा। उन्होंने तथ्यों को मरोड़ा, पीड़ाओं को वर्ग संघर्ष में घोल दिया, और जब भी कोई सभ्यता कराह उठी, तो उसकी आवाज को 'बहुसंख्यक वर्चस्ववाद' कहकर कुचल दिया। कभी-कभी लगता है इन लेखकों के शब्दकोश में ‘सच’ शब्द नहीं, 'सेलेक्टिव साइलेंस' होता है। अभी हाल ही में एक प्रसिद्ध लेखिका ने, जो साहित्य अकादमी से लेकर इंस्टाग्राम की कविताओं तक हर मंच पर प्रगतिशीलता का झंडा उठाए रहती हैं, बड़ी आत्मा-विह्वलता से कहा—"ऐसी हैवानियत देखकर चुप रहना अच्छा है।" मतलब…? यानी जब राक्षसी कृत्य हो, तो कलम नीचे रख दो, आँखे मूंद लो, और संवेदना का मुँह स्टोरी मोड में छुपा दो। यह वही जमात है जो किसी एक वर्ग की पीड़ा पर शोर मचाती है, और दूसरे की त्रासदी पर footnote भी नहीं लिखती। इनका इतिहास का प्रेम भी बड़ा अद्भुत है। इनके अनुसार भारत में बस दो ही ऐतिहासिक घटनाएँ हुई हैं—एक मुग़ल काल का "गंगा-जमुनी तहज़ीब" और दूसरी ब्रिटिश काल...