Posts

Showing posts from 2026

Disintegration of Relationships and the Rise of Consumerism

To understand India, one must not look at its skyscrapers or shopping malls, but at its courtyards. Those courtyards where laughter once echoed together, where grandparents told stories, where a mother’s cooking nourished not just the body but the soul. India’s greatest strength was never only its army, economy, or political power. Its real power lay in its social structure, the joint family. Three generations under one roof, sharing responsibility, experience, affection, and life itself. This was not merely a way of living; it was a civilizational philosophy. It was this structure that allowed India to survive invasions, colonial exploitation, and centuries of upheaval without collapsing from within. Mughals came, the British came, rulers changed, wealth was plundered, but Indian society did not disintegrate. Because families stayed intact. Elders were not burdens; they were guides. Children were not lonely; they grew up surrounded by care, discipline, and values. Expenses were shared...

रिश्तों का विघटन और उपभोक्तावाद का उत्थान

भारत को समझना है तो उसकी इमारतों से नहीं, उसके आँगनों से समझिए। उन आँगनों से, जहाँ एक साथ हँसी गूँजती थी, जहाँ दादी की कहानियाँ थीं, नानी के किस्से थे, और माँ के हाथ का खाना सिर्फ पेट नहीं, मन भी भर देता था। भारत की असली ताकत कभी उसकी सेना, अर्थव्यवस्था या राजनीति नहीं रही। उसकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है उसका संयुक्त परिवार। तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे, अनुभव, प्रेम और जिम्मेदारी का साझा संसार। यही वह ढाल थी जिसने भारत को हर आक्रमण, हर संकट और हर कठिन दौर में भीतर से टूटने नहीं दिया। मुग़ल आए, अंग्रेज़ आए, लूट हुई, शासन बदले, लेकिन भारतीय समाज की रीढ़ नहीं टूटी। क्योंकि परिवार साथ था। बुज़ुर्ग बोझ नहीं थे, मार्गदर्शक थे। बच्चे अकेले नहीं थे, संस्कारों में पले थे। खर्च व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक था। सुख-दुख साझा था। यही हमारी असली सोशल सिक्योरिटी थी। न पेंशन की चिंता, न वृद्धाश्रम की ज़रूरत, न अकेलेपन का डर, न मानसिक स्वास्थ्य पर भारी खर्च। समस्या होती थी तो घर में हल निकल आता था। लेकिन फिर एक दौर आया, जिसे हमने “आधुनिकता” कहकर सिर आँखों पर बैठा लिया। दरअसल यह आधुनिकता नहीं थी, यह एक रणनीति थी...